वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं
जो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

हमारी फ़िक्र का मेयार है जुदा सब से
हम आसमां पे ग़ज़ल की ज़मीन रखते हैं

हमारा कोई मुख़ालिफ़ नहीं है दुनिया में
हम अपना लहजा बहुत दिलनशीन रखते हैं

हमेशा रखते हैं क़ामत निगाह में अपनी
वो जी शऊर जो ज़हीं मतीन रखते हैं

रवायतें हैं बुज़ुर्गों की आज भी ज़िंदा
दफ़ीने अब भी घरों में मकीन रखते हैं

वो मौत को भी समझते हैं ज़िन्दगी गौहर
जो अपनी फ़र्द अमल पर यक़ीन रखते हैं।
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. मंसूर उस्मानी

    न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता हैदबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

    12.4K reads
  2. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  3. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  4. ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

    ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न देज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

    12.4K reads
  5. दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहना - गौहर उस्मानी

    दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहनातुम जहाँ रहना मोहब्बत के सफ़र में रहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like