रह-ए-इश्क़ में ग़म-ए-ज़िंदगी की भी - गणेश बिहारी तर्ज़

गणेश बिहारी तर्ज़गणेश बिहारी तर्ज़18 Sept 1928

4 min read · 12.4K reads

रह-ए-इश्क़ में ग़म-ए-ज़िंदगी की भी ज़िंदगी सफ़री रही.
कभी नज़्र-ए-ख़ाक-ए-सफ़र रही कभी मोतियों से भरी रही.

तेरी इक निगाह से साक़िया वो बहार-ए-बे-ख़बरी रही.
गुल-ए-तर वही गुल-ए-तर रहा वही डाल डाल हरी रही.

तेरी बे-रुख़ी की निगाह थी के जो हर ख़ता से बरी रही.
मेरी आरज़ू की शराब थी के जो जाम जाम भरी रही.

दम-ए-मर्ग भी मेरी हसरतें हद-ए-आरज़ू से न बढ़ सकीं
उसी काले देव की क़ैद में मेरे बचपने की परी रही.

दिल-ए-ग़म-ज़दा पे गुज़र गया है वो हादसा के मेरे लिए
न तो ग़म रहा न ख़ुशी रही न जुनूँ रहा न परी रही.

वही तर्ज़ तुझ पे रहीम है ये उसी का फ़ैज़-ए-करीम है
के असाताज़ा के भी रंग में जो ग़ज़ल कही वो खरी रही.
गणेश बिहारी तर्ज़
About the poet

गणेश बिहारी तर्ज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from गणेश बिहारी तर्ज़

  1. दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल - गणेश बिहारी तर्ज़

    दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़लउतरा जो नूर, नूर-ए-ख़ुदा बन गई ग़ज़ल

    12.4K reads
  2. अश्क बहने दे यूँ ही - गणेश बिहारी तर्ज़

    अश्क बहने दे यूँ हीलज्ज़ते ग़म कम न कर

    12.4K reads
  3. इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी - गणेश बिहारी तर्ज़

    इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जीसब कुछ करना इश्क़ न करना, इश्क़ से जान बचाना जी

    12.4K reads
  4. इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरम - गणेश बिहारी तर्ज़

    इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरमकौन अब समझेगा कदरें रेशमी ज़ंजीर की

    12.4K reads
  5. एक नज़र क्या इधर हो गई - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक नज़र क्या इधर हो गईअजनबी हम से हर नज़र हो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like