इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी - गणेश बिहारी तर्ज़

गणेश बिहारी तर्ज़गणेश बिहारी तर्ज़18 Sept 1928

4 min read · 12.4K reads

इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी
सब कुछ करना इश्क़ न करना, इश्क़ से जान बचाना जी

वक़्त न देखे, उम्र न देखे, जब चाहे मजबूर करे
मौत और इश्क़ के आगे लोगो, कोई चले न बहाना जी

इश्क़ की ठोकर, मौत की हिचकी, दोनों का है एक असर
एक करे घर घर रुसवाई, एक करे अफ़साना जी

इश्क़ की नेमत फिर भी यारो, हर नेमत पर भारी है
इश्क़ की टीसें देन ख़ुदा की, इश्क़ से क्या घबराना जी

इश्क़ की नज़रों में सब यकसां, काबा क्या बुतख़ाना क्या
इश्क़ में दुनिया उक्बां क्या है, क्या अपना बेगाना जी

राह कठिन है पी के नगर की, आग पे चल कर जाना है
इश्क़ है सीढ़ी पी के मिलन की, जो चाहे तो निभाना जी

तर्ज़ बहुत दिन झेल चुके तुम, दुनिया की ज़ंजीरों को
तोड़ के पिंजरा अब तो तुम्हें है देस पिया के जाना जी
गणेश बिहारी तर्ज़
About the poet

गणेश बिहारी तर्ज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from गणेश बिहारी तर्ज़

  1. दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल - गणेश बिहारी तर्ज़

    दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़लउतरा जो नूर, नूर-ए-ख़ुदा बन गई ग़ज़ल

    12.4K reads
  2. अश्क बहने दे यूँ ही - गणेश बिहारी तर्ज़

    अश्क बहने दे यूँ हीलज्ज़ते ग़म कम न कर

    12.4K reads
  3. इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरम - गणेश बिहारी तर्ज़

    इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरमकौन अब समझेगा कदरें रेशमी ज़ंजीर की

    12.4K reads
  4. एक नज़र क्या इधर हो गई - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक नज़र क्या इधर हो गईअजनबी हम से हर नज़र हो गई

    12.4K reads
  5. एक ज़रा दिल के करीब आओ तो कुछ चैन पड़े - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक ज़रा दिल के करीब आओ तो कुछ चैन पड़ेजाम को जाम से टकराओ तो कुछ चैन पड़े

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like