दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल - गणेश बिहारी तर्ज़

गणेश बिहारी तर्ज़गणेश बिहारी तर्ज़18 Sept 1928

4 min read · 12.4K reads

दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल
उतरा जो नूर, नूर-ए-ख़ुदा बन गई ग़ज़ल

गूँजा जो नाद ब्रह्म, बनी रक़्स-ए-महर-ओ-माह
ज़र्रे जो थरथराए, सदा बन गई ग़ज़ल

चमकी कहीं जो बर्क़ तो ऐहसास बन गई
छाई कहीं घटा तो अदा बन गई ग़ज़ल

आँधी चली तो कहर के साँचे में ढल गई
बाद-ए-सबा चली तो नशा बन गई ग़ज़ल

हैवां बने तो भूख बनी, बेबसी बनी
इनसान बने तो जज़्ब-ए-वफ़ा बन गई ग़ज़ल

उठा जो दर्द-ए-इश्क़ तो अश्क़ों में ढल गई
बेचैनियाँ बढ़ीं तो दुआ बन गई ग़ज़ल

ज़ाहिद ने पी तो जाम-ए-पना बन के रह गई
रिंदों ने पी तो जाम-ए-बक़ा बन गई ग़ज़ल

अर्ज़-ए-दकन में जान तो देहली में दिल बनी
और शहर लख़नऊ में हिना बन गई ग़ज़ल

दोहे, रुबाई, नज़्में सब ‘तर्ज़’ थे मगर
असनाफ़-ए-शायरी का ख़ुदा बन गई ग़ज़ल
गणेश बिहारी तर्ज़
About the poet

गणेश बिहारी तर्ज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from गणेश बिहारी तर्ज़

  1. अश्क बहने दे यूँ ही - गणेश बिहारी तर्ज़

    अश्क बहने दे यूँ हीलज्ज़ते ग़म कम न कर

    12.4K reads
  2. इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी - गणेश बिहारी तर्ज़

    इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जीसब कुछ करना इश्क़ न करना, इश्क़ से जान बचाना जी

    12.4K reads
  3. इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरम - गणेश बिहारी तर्ज़

    इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरमकौन अब समझेगा कदरें रेशमी ज़ंजीर की

    12.4K reads
  4. एक नज़र क्या इधर हो गई - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक नज़र क्या इधर हो गईअजनबी हम से हर नज़र हो गई

    12.4K reads
  5. एक ज़रा दिल के करीब आओ तो कुछ चैन पड़े - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक ज़रा दिल के करीब आओ तो कुछ चैन पड़ेजाम को जाम से टकराओ तो कुछ चैन पड़े

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like