उन का वा'दा वफ़ा नहीं होता

फ़ीरोज़ा यासमीनफ़ीरोज़ा यासमीन

1 min read · 12.4K reads

उन का वा'दा वफ़ा नहीं होता

दिल कि फिर भी ख़फ़ा नहीं होता

लाख तोड़े ज़माना जौर-ओ-सितम

किस का आख़िर ख़ुदा नहीं होता

हम सजा लेते ख़्वाब के तिनके

आशियाँ गर जला नहीं होता

हम भी राह-ए-वफ़ा से हटते अगर

तुम को अपना कहा नहीं होता

इश्क़ होता अगर न दुनिया में

ज़िंदगी में मज़ा नहीं होता

फ़ीरोज़ा यासमीन
About the poet

फ़ीरोज़ा यासमीन

जन्म : भोपाल, मध्य प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like