नया साल - नज़्म

फ़ीरोज़ा यासमीनफ़ीरोज़ा यासमीन

1 min read · 12.4K reads

है अंदाज़-ए-नीम-सहर निराला आज

हँस हँस के ग़ुंचों को गुदगुदाया आज

आँगन में दर आई नवेली किरन

पहने उजला सुनहरी पैरहन

बाद-ए-सना गीत चिड़ियों ने गाया

हो मुबारक साल नया आया

नज़र से हवादिस की बचाना ख़ुदा

हर दिन ख़ुशी का दिखाना ख़ुदा

हर नया साल कहते कहते ये आए

चमन सदा मुस्कुराए गुल खिलाए

फ़ीरोज़ा यासमीन
About the poet

फ़ीरोज़ा यासमीन

जन्म : भोपाल, मध्य प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like