ज़ुल्फ़-ए-मोहब्बत बरहम बरहम मी रक़सम

फ़ौज़िया रबाबफ़ौज़िया रबाब25 Jul 1988

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़-ए-मोहब्बत बरहम बरहम मी रक़सम

वज्द में है फिर चश्म-ए-पुर-नम मी रक़सम

इश्क़ की धुन में आँखें नग़्मा गाती हैं

घोल मिरे जज़्बों में सरगम मी रक़सम

साइयाँ ज़ख़्म तिरी ही जानिब तकते हैं

आज लगा नैनों से मरहम मी रक़सम

मेरी मस्ती में सरशारी तेरी है

मेरे अंदर तेरे मौसम मी रक़सम

वहदत का इक जाम पिला दे आँखों से

एक नज़ारा देखूँ पैहम मी रक़सम

आ सांवल आ ऐसे आन समा मुझ में

रक़्साँ हों दो रूहें बाहम मी रक़सम

फैल गई हर गाम 'रबाब' मोहब्बत यूँ

मी रक़सम मी रक़सम रक़सम मी रक़सम

फ़ौज़िया रबाब
About the poet

फ़ौज़िया रबाब

मूल नाम : फ़ौज़िया कुरैशी जन्म : 25 Jul 1988 | बिजनौर, उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की मशहूर शायरा, आलोचक और पत्रकार फौज़िया रबाब का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) के एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनका पैतृक स्थान उतर प्रदेश की प्रसिद्ध सरज़मीन बिजनौर है। वो शादी के ब…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश