कुछ नया करने की ख़्वाहिश में पुराने हो गए - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

4 min read · 12.4K reads

कुछ नया करने की ख़्वाहिश में पुराने हो गए
बाल चाँदी हो गए बच्चे सयाने हो गए

ज़िंदगी हँसने लगी परछाइयों के शहर में
चाँद क्या उभरा कि सब मंज़र सुहाने हो गए

रेत पर तो टूट कर बरसे मगर बस्ती पे कम
इस नई रूत में तो बादल भी दिवाने हो गए

बादलों को देख कर वो याद करता है मुझे
इस कहानी को सुने कितने ज़माने हो गए

जोड़ता रहता हूँ अक्सर एक क़िस्से के वरक़
जिस के सब किरदार लोगो बे-ठिकाने हो गए

‘मीर’ का दीवान आँखें जिस्म ‘क़ाएम’ की ग़ज़ल
जाने किस के नाम मेरे सब ख़ज़ाने हो गए

रेत पर इक ना-मुकम्मल नक़्श था क़ुर्बत का ख़्वाब
फ़ासला बढ़ने के ‘अक्मल’ सौ बहाने हो गए
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like