ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

4 min read · 12.4K reads

ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है
हमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

ख़ुदा जाने कहाँ उस की रिफ़ाक़त हो गई ज़ख़्मी
कि शब में इक परिंदा चीख़ता अक्सर निकलता है

मता-ए-चश्म-ए-हैराँ के सिवा अब कुछ नहीं बाक़ी
दिल-ए-आतिश-गिरफ़्ता का यही जौहर निकलता है

लहू पी कर ज़मीं जब भी नई करवट बदलती है
किसी का सर निकलता है किसी का घर निकलता है

हमारी फ़त्ह के अंदाज़ दुनिया से निराले हैं
कि परचम की जगह नेज़े पे अपना सर निकलता है

हमारे शहर में कम-क़ामतों की भीड़ ऐसी है
उसी का क़त्ल हो जाता है जिस का सर निकलता है

नज़र वालों से मत पूछो हद-ए-इम्काँ कहाँ तक है
कहीं सूरज निकलता है कहीं मंज़र निकलता है

अगर जीने की ख़्वाहिश है जबीं संग-आश्ना रखना
कि हर मुख़्लिस की मुट्ठी में यहाँ ख़ंजर निकलता है
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  4. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads
  5. किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया है - फ़सीह अकमल

    किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया हैसलीक़ा ज़िंदगी का दिल की नादानी से आया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like