दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

3 min read · 12.4K reads

दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए
हो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

खिड़कियाँ मत खोल लेकिन कोई रौज़न वा तो कर
घुट न जाए मेरा दम ताज़ा हवा होते हुए

वक़्त ने गर्दन उठाने की न दी मोहलत हमें
अपना चेहरा भूल बैठे आईना होते हुए

ख़ुद उसी के अहद में अज़्म-ए-वफ़ादारी न था
वर्ना क्यूँ मुझ से बदलता आश्ना होते हुए

गर्दिश-ए-दौराँ का हम पर भी असर होता ज़रूर
हम ने देखा है मगर उस को ख़फ़ा होते हुए

जाने किस के सोग में ये शहर है डूबा हुआ
मय-कदे सुनसान हैं काली घटा होते हुए
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  3. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  4. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads
  5. किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया है - फ़सीह अकमल

    किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया हैसलीक़ा ज़िंदगी का दिल की नादानी से आया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली