किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

3 min read · 12.4K reads

किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी
निगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

ब-रोज़-ए-हश्र खड़े होंगे मुंसिफ़ी के लिए
ख़ुदा मिला तो मुक़ाबिल से गुफ़्तुगू होगी

तमाम उम्र के ज़ख़्मों का है हिसाब किताब
हमारी फ़र्द-ए-अमल भी लहू लहू होगी

क़बा-ए-ज़ीस्त जो है ख़ारज़ार-ए-हस्ती में
वो किस के सोज़न-ए-तदबीर से रफ़ू होगी

हमीं पे ख़त्म हैं जौर-ओ-सितम ज़माने के
हमारे बाद उसे किस की आरज़ू होगी
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया है - फ़सीह अकमल

    किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया हैसलीक़ा ज़िंदगी का दिल की नादानी से आया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like