स्वप्न में प्रेम

बाबुषा कोहलीबाबुषा कोहली6 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

दूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह की

रॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान

यकायक भाप के जंगल में तब्दील होता

बाथरूम का आईना

कुल जमा तीन अक्षर भरते कुलाँचे चारों दिशाओं में

दिशाओं के चार से दस होते देर नहीं लगती

सारी दिशाएँ प्रेम का बहुवचन हैं

जब तक शिकारी तानता धनुष

ओझल हो जाता मायावी हिरण आँखों की चौंध में

स्वप्न नशे में धुत्त अफ़ीमची नहीं

किसी फ़रार मुजरिम की खोज में जागता सिपाही है

और तुम!

मेरी उनींदी काया में छुप के रहते हो ऐसे

कि जैसे 'ऑनेस्टी' में बेईमानी से 'एच' रहता है

बाबुषा कोहली
About the poet

बाबुषा कोहली

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बाबुषा कोहली

  1. प्रेम गिलहरी दिल अखरोट - बाबुषा कोहली

    श्याम सों होरी खेलन आई।रंग गुलाल की झोरि लिये सब नवला सज-सज आई।

    12.5K reads
  2. स्किट्ज़ोफ़्रेनिया, मुक्ति की नदी और खो-खो - बाबुषा कोहली

    (अलमित्रा ने कहा -- हमसे प्रेम के विषय में कुछ कहो। मसीहा ने सिर उठाया और सब पर शान्ति बरस पड़ी। उसने कहा -- प्रेम का संकेत मिलते ही उसके अनुगामी बन जाओ हालाँकि उसके रास्ते कठिन और दुर्गम हैं।और जब उसकी बाँहें तुम्हें घेर लें, समर्पण कर दो, हालाँकि उसके पंखों में छिपी तलवारें तुम्हें लहूलुहान कर सकते हैं, फिर भी। और जब वह शब्दों में प्रकट हो, उसमें विश्वास रखो । -- खलील जिब्रान)

    12.5K reads
  3. रेहाना के लिए - बाबुषा कोहली

    (मुझे पता है कि अभी ख़ूबसूरती की क़द्र नहीं है। चेहरे की ख़ूबसूरती, विचारों और आरज़ुओं की ख़ूबसूरती, खूबसूरत लिखावट, आँखों और नज़रिए की ख़ूबसूरती, यहाँ तक कि मीठी आवाज़ की ख़ूबसूरती. -- रेहाना जब्बारी)एक पत्ते की हरी रंगत काँपती है उम्र-भर

    12.5K reads
  4. सुकरात को याद करते हुए - बाबुषा कोहली

    जिस दिनवो दुनियावी ऐनक

    12.4K reads
  5. वहाँ चार आदमी थे - बाबुषा कोहली

    वहाँ चार आदमी थेपहला — शब्दों से भरा हुआ था

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like