किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया है - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

3 min read · 12.4K reads

किताबों से न दानिश की फ़रावानी से आया है
सलीक़ा ज़िंदगी का दिल की नादानी से आया है

तुम अपने हुस्न के जल्वों से क्यूँ शरमाए जाते हो
ये आईना मिरी आँखों की हैरानी से आया है

उलझना ख़ुद से रह रह कर नज़र से गुफ़्तुगू करना
ये अंदाज़-ए-सुख़न उस को निगह-बनी से आया है

नदी है मौज में अपनी उसे इस की ख़बर क्या है
कि तिश्ना-लब मुसाफ़िर किस परीशानी से आया है

सितारों की तरह अल्फ़ाज़ की ज़ौ बढ़ती जाती है
ग़ज़ल में हुस्न उस चेहरे की ताबानी से आया है
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like