किस को सुनाऊँ हाल-ए-ग़म कोई ग़म-आश्ना नहीं

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

किस को सुनाऊँ हाल-ए-ग़म कोई ग़म-आश्ना नहीं

ऐसा मिला है दर्द-ए-दिल जिस की कोई दवा नहीं

मेरी नमाज़-ए-इश्क़ को शैख़ समझ सकेगा क्या

उस ने दर-ए-हबीब पे सज्दा कभी किया नहीं

मुझ को ख़ुदा से आश्ना कोई भला करेगा क्या

मैं तो सनम-परस्त हूँ मेरा कोई ख़ुदा नहीं

कैसे अदा करूँ नमाज़ कैसे झुकाऊँ अपना सर

सेहन-ए-हरम में शैख़-जी यार का नक़्श-ए-पा नहीं

क्या हैं उसूल-ए-बंदगी अहल-ए-जुनूँ को क्या ख़बर

सज्दा रवा कहाँ पे है सज्दा कहाँ रवा नहीं

मुझ से शुरू-ए-इश्क़ में मिल के जो तुम बिछड़ गए

बात है ये नसीब की तुम से कोई गिला नहीं

मुझ को रह-ए-हयात में लोग बहुत मिले मगर

उन से मिला दे जो मुझे ऐसा कोई मिला नहीं

अपना बना के ऐ सनम तुम ने जो आँख फेर ली

ऐसा बुझा चराग़-ए-दिल फिर ये कभी जला नहीं

इश्क़ की शान मर्हबा इश्क़ है सुन्नत-ए-ख़ुदा

इश्क़ में जो भी मिट गया उस को कभी 'फ़ना' नहीं

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like