दिल बुतों पे निसार करते हैं

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

दिल बुतों पे निसार करते हैं

कुफ़्र को पाएदार करते हैं

जिन का मज़हब सनम-परस्ती हो

काफ़िरी इख़्तियार करते हैं

उस का ईमान लूटते हैं सनम

जिस को अपना शिकार करते हैं

हौसला मेरा आज़माने को

वो सितम बार बार करते हैं

इस से बढ़ कर नहीं नमाज़ कोई

अपनी हस्ती से प्यार करते हैं

ऐ 'फ़ना' दिल सँभाल कर रखना

बुत निगाहों से वार करते हैं

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads
  5. आप बैठे हैं बालीं पे मेरी मौत का ज़ोर चलता नहीं है

    आप बैठे हैं बालीं पे मेरी मौत का ज़ोर चलता नहीं हैमौत मुझ को गवारा है लेकिन क्या करूँ दम निकलता नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like