किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

मेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

जाने क्या बात है जल्वों में तिरे जान-ए-जहाँ

याद आता है ख़ुदा देख के सूरत तेरी

अब निगाहों में जचेगा न कोई रंग-ओ-जमाल

मेरी आँखों को पसंद आ गई रंगत तेरी

अपनी क़िस्मत पे फ़रिश्तों की तरह नाज़ करूँ

मुझ पे हो जाए अगर चश्म-ए-इनायत तेरी

हरम-ओ-दैर के जल्वों से मुझे क्या मतलब

शीशा-ए-दिल में उतर आई है सूरत तेरी

आस्ताने से तिरे सर न उठेगा मेरा

मुद्दआ' बन के मिली है मुझे निस्बत तेरी

मैं 'फ़ना' हो के पहुँच जाऊँगा तेरे दर तक

राह दिखलाने लगी मुझ को मोहब्बत तेरी

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. आप बैठे हैं बालीं पे मेरी मौत का ज़ोर चलता नहीं है

    आप बैठे हैं बालीं पे मेरी मौत का ज़ोर चलता नहीं हैमौत मुझ को गवारा है लेकिन क्या करूँ दम निकलता नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like