हर घड़ी पेश-ए-नज़र इश्क़ में क्या क्या न रहा

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

हर घड़ी पेश-ए-नज़र इश्क़ में क्या क्या न रहा

मेरा दिल बस तिरी तस्वीर का दीवाना रहा

ये सितम मुझ पे मिरे इश्क़ का अच्छा न रहा

तुझ को देखा तो मिरा दिल मिरा अपना न रहा

ऐसा मदहोश किया तेरी तजल्ली ने मुझे

तूर भी मेरे लिए वज्ह-ए-तमाशा न रहा

यूँ तिरे नक़्श-ए-कफ़-ए-पा पे अदा की है नमाज़

सर में का'बा के लिए एक भी सज्दा न रहा

ज़िंदगानी तुझे ले जाऊँ में किस के दर पर

दिल में हसरत न रही सर में भी सौदा न रहा

वो न काबे में मिला है न सनम-ख़ाने में

क्या क़यामत है कि वो शोख़ किसी का न रहा

इब्तिदा ये थी कि मैं अपना समझता था उन्हें

इंतिहा ये है कि मैं आप भी अपना न रहा

वो पराया था 'फ़ना' इस का गिला क्या कीजे

ग़म तो ये है कि मैं ख़ुद आप भी अपना न रहा

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like