तुझ बिना दिल को बे-क़रारी है - फ़ाएज़ देहलवी

फ़ाएज़ देहलवीफ़ाएज़ देहलवी

2 min read · 12.4K reads

तुझ बिना दिल को बे-क़रारी है
दम-ब-दम मुझ को आह-ओ-ज़ारी है

हाथ तेरे जो देखी है तल्वार
आरज़ू दिल को जाँ-सिपारी है

मुझ को औरों से कुछ नहीं है काम
तुझ से हर दम उम्मीद-वारी है

हम से तुझ को नहीं मिलाप कभी
ये मगर जग में तौर-ए-यारी है

आह कूँ दिल में मैं छुपाता हूँ
लाज़िम-ए-इश्क़ पर्दा-दारी है

गिर रहा तेरी राह पर ‘फ़ाएज़’
इश्क़ की शर्त ख़ाकसारी है
फ़ाएज़ देहलवी
About the poet

फ़ाएज़ देहलवी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like