बे-सबब हम से जुदाई न करो - फ़ाएज़ देहलवी

फ़ाएज़ देहलवीफ़ाएज़ देहलवी

2 min read · 12.4K reads

बे-सबब हम से जुदाई न करो
मुझ से आशिक़ से बुराई न करो

ख़ाकसाराँ को न करिए पामाल
जग में फ़िरऔन सी ख़ुदाई न करो

बे-गुनाहाँ कूँ न कर डालो क़त्ल
आह कूँ तीर-ए-हवाई न करो

एक दिल तुम से नहीं है राज़ी
जग में हर इक सूँ बुराई न करो

मह्व है ‘फ़ाएज’-ए-शैदा तुम पर
उस से हर लहज़ा बखाई न करो
फ़ाएज़ देहलवी
About the poet

फ़ाएज़ देहलवी

View profile & all 36 Poems / Stories