लो, नयनों को आनंद दिया
इस छविवलयित मंजरी ने
नहीं बनाई चार दिनों से
लतिका ने नई मंजरी
छोटा अंकुर थी जब लतिका
तब से हमने देखी थी।
कितने ही दिनों की थी
प्रतीक्षा-लीन कामना इसकी
घोर थी वह तपस्या कि
तब निकली मंजरी उज्ज्वल
भाव-भंगिमायुत कला
विकसित हो जावे ऐसा
कठिन महा तप के बल से
पूर्ण बन जाता कला-सौंदर्य।








