कनक रेणुओं में
अश्रु जल घोलकर
कान्त कोमल देवीमूर्ति
बनाई मैंने।
नहीं पाया उसमें
चेतन कण मैंने।
लगा हृदय दुःखी होकर
क्षण-क्षण जलने।
चंदन रेणुओं से
हृदय-रक्त घोलकर
सुंदर मूर्ति बना ली
अनेक दिनों में।
पाया उसमें रूप
देवी का मैंने
फिर भी लगा नित्य
केवल जड़ सा वह
मिट्टी से मिलाकर
प्राणवायु मैंने
सुरुचिर बनाई
नई प्रतिमा एक
अद्भुत! उसमें प्राण
स्पन्दित हुआ शीघ्र
आराध्य देवी उठकर
दीप्त हुई खड़ी।
“आज तू कृतार्थ
कला तेरी है पूर्ण”
कहकर इतना उसने
लगा लिया गले।








