मनोरमा, कटवा दो तुम अपनी अलकें
धो लो उबाले हुए चेङ्ही से
शङ्ब्रै और ख़ुशबू भरे तृणों के,
लगा लो अग्नि-चम्पा
संभव हो तो लगा लो एक पुष्पगुच्छ भी
तुम्हारी ख़ूबसूरती तो बस वही
और आकर बैठो मेरे पास
देखो मुझे एक बार
मृत हूँ या जीवित
मुझे तो स्वयं
है शंका।
1. चेङ्ही : केश धोने के लिए चावल के पानी और विभिन्न वनस्पतियों से तैयार किया हुआ द्रव-पदार्थ।
2. शङ्ब्रै : एक वनस्पति विशेष।








