निरंतर याद है तुम्हें
बाबा! तुम्हारी तपस्या
वर्ष भर का मौनव्रत
क्या अर्थ है?
विश्व शांति हेतु जीवनार्पित तुम
प्रयास कर रहे हो जाने को शब्द के उस पार?
शब्द के न पहुँच सकने वाले अर्थ पर
मुस्कराहट भरे
सत्य के रूप को प्रयास करते हो दिखाने का?
या
पहुँच गए हो मनुष्य के शब्द की सीमा तक?
चुप्पी के इशारे से ही केवल
खोजते हुए जीवन का अर्थ
ध्यान-चक्षुओं में ही
मिले हो क्या विश्व शांति से?
शब्द की शक्ति—प्रश्न ही है सिर्फ़।
जो दिया तुमने—उत्तर है यह।








