मानव, जो तीर्थ-यात्री प्रकाश का
अगर यूँ ही अँधेरे की ओर आया चला
तो क्या होगा, तो क्या होगा?
कहीं मुक्ति सेना
करने लगी निर्माण अपने लिए बंदीगृह का
तो क्या होगा, तो क्या होगा?
अमृत की संतानों का जिनके जन्म को नहीं पा सका ब्रह्मा तक
हो गया यूँ ही पशु-प्रवृत्ति वाला जीवन
तो क्या होगा, तो क्या होगा?
बुद्धि के द्वारा निर्मित मानव की, इमारतें
ढह गईं संदेह के भूमिकम्प से यूँ ही
तो क्या होगा, तो क्या होगा?
लड़ने वाला मानव राक्षसों से अंधकार के
अगर हो गया कहीं एक, राक्षसों के साथ
तो क्या होगा, तो क्या होगा?
अगर हो कहीं मानव-जीवन—
स्वप्न, और स्वप्न ही जीवन
तो क्या होगा, तो क्या होगा?








