माँ, दुलराते हुए मुझे तुमने
मल दिया होली का गुलाल
अप्रत्याशित रूप से, सारे चेहरे पर
सोचा, मिल गया माँ का आशीर्वाद
प्रेम भरी मुस्कान वसंत की इस वेला में
यही तो है जीवन
कमल की पंखुड़ियों जैसा प्रस्फुटन।
रोका मैंने पकड़कर तुम्हारे हाथ
सहलाने से मेरा चेहरा।
पर माँ, क्या हुआ यह
सहलाने में धीरे से, मैंने
सारे शरीर पर
पाई ख़ून की अंतहीन धारा
माँ, आया था तुम्हारी होली का गुलाल
तुम्हारे शरीर से बहता हुआ।








