ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की है - एहतिशाम हुसैन

एहतिशाम हुसैनएहतिशाम हुसैन

4 min read · 12.4K reads

ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की है
इब्तिदा सी ख़ुद आगही की है

किसे समझाँए कौन मानेगा
जैसे मर मर के ज़िंदगी की है

बुझीं शमएँ तो दिल जलाए हैं
यूँ अंधेरों में रौशनी की है

फिर जो हूँ उसे के दर पे नासिया सा
मैं ने ऐ दिल तिरी ख़ुशी की है

मैं कहाँ और दयार-ए-इश्क़ कहाँ
ग़म-ए-दौराँ ने रहबरी की है

और उमड़े हैं आँख में आँसू
जब कभी उस ने दिल-दही की है

क़ैद है और क़ैद-ए-बे-ज़ंजीर
ज़ुल्फ़ ने क्या फ़ुसूँ-गरी की है

मैं शिकार-ए-इताब ही तो नहीं
मेहरबाँ हो के बात भी की है

बज़्म में उस की बार पाने को
दुश्मनों से भी दोस्ती की है

उन को नज़रें बचा के देखा है
ख़ूब छुप छुप के मय-कशी की है

हर तक़ाज़ा-ए-लुत्फ़ पर उस ने
ताज़ा रस्म-ए-सितमगरी की है
एहतिशाम हुसैन
About the poet

एहतिशाम हुसैन

View profile & all 6 Poems / Stories

More from एहतिशाम हुसैन

  1. अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तक - एहतिशाम हुसैन

    अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तकएक ही रस्म मिल काबा से बुत-ख़ाने तक

    12.4K reads
  2. डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँ - एहतिशाम हुसैन

    डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँखोई हुई अपनी ही सदा हूँ

    12.4K reads
  3. देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझे - एहतिशाम हुसैन

    देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझेदूर से तकती रही गर्दिश-ए-अय्याम मुझे

    12.3K reads
  4. कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसे - एहतिशाम हुसैन

    कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसेआज तुम और ही तस्वीर-ए-हया हो जैसे

    12.4K reads
  5. उन आँखों को नज़र क्या आ गया है - एहतिशाम हुसैन

    उन आँखों को नज़र क्या आ गया हैमिज़ाज-ए-आरज़ू बदला हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like