डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँ - एहतिशाम हुसैन

एहतिशाम हुसैनएहतिशाम हुसैन

4 min read · 12.4K reads

डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँ
खोई हुई अपनी ही सदा हूँ

हर लम्हा-ए-हिज्र इक सदी था
पूछो न कि कब से जी रहा हूँ

जब आँख में आ गए हैं आँसू
ख़ुद बज़्म-ए-तरब से उठ गया हूँ

छटती नहीं ख़ू-ए-हक़-शनासी
सुक़रात हूँ ज़हर पी रहा हूँ

रहबर की नहीं मुझे ज़रूरत
हर राह का मोड़ जानता हूँ

मंज़िल न मिली तो ग़म नहीं है
अपने को तो खो के पा गया हूँ

अपनी ही हवस थी सर-कशीदा
दामन से उलझ के गिर पड़ा हूँ

उर्यानी-ए-फ़िक्र खुल न जाए
ख़्वाबों के लिबास सी रहा हूँ

हर मंज़िल-ए-मर्ग-आफ़रीं में
सर-गश्ता-ए-ज़िंदगी रहा हूँ

धब्बे हैं बहुत से तीरगी के
किन रौशनियों में घिर गया हूँ
एहतिशाम हुसैन
About the poet

एहतिशाम हुसैन

View profile & all 6 Poems / Stories

More from एहतिशाम हुसैन

  1. अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तक - एहतिशाम हुसैन

    अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तकएक ही रस्म मिल काबा से बुत-ख़ाने तक

    12.4K reads
  2. देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझे - एहतिशाम हुसैन

    देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझेदूर से तकती रही गर्दिश-ए-अय्याम मुझे

    12.3K reads
  3. ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की है - एहतिशाम हुसैन

    ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की हैइब्तिदा सी ख़ुद आगही की है

    12.4K reads
  4. कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसे - एहतिशाम हुसैन

    कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसेआज तुम और ही तस्वीर-ए-हया हो जैसे

    12.4K reads
  5. उन आँखों को नज़र क्या आ गया है - एहतिशाम हुसैन

    उन आँखों को नज़र क्या आ गया हैमिज़ाज-ए-आरज़ू बदला हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like