अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तक - एहतिशाम हुसैन

एहतिशाम हुसैनएहतिशाम हुसैन

5 min read · 12.4K reads

अक़्ल पहुँची जो रिवायात के काशाने तक
एक ही रस्म मिल काबा से बुत-ख़ाने तक

वादी-ए-शब में उजालों का गुज़र हो कैस
दिए जलाए रहों पैग़ाम-ए-सहर आने तक

ये भी देखा है कि साक़ी से मिला जाम मगर
होंट तरसे हुए पहुँचे नहीं पैमाने तक

रेगज़ारों में कहीं फूल खिला करते हैं
रौशनी खो गई आ कर मिरे वीराने तक

हम-नशीं कट ही गया दौर-ए-ख़िज़ाँ भी आख़िर
ज़िक्र फूलों का रहा फ़स्ल-ए-बहार आने तक

सारी उल्झन है सुकूँ के लिए ऐ शौक़ ठहर
ग़म का तूफ़ान-ए-बला-ख़ेज़ गुज़र जाने तक

ज़ेहन मायूस-ए-करम शौक़-ए-नज़ारा सरशार
होश में कैसे रहूँ उन का पयाम आने तक

ज़ख़्म यादों के महकते हैं कि आई है बहार
है ये दौलत ग़म-ए-दौराँ की ख़िजाँ आने तक

बे-नियाज़ी है तग़ाफ़ुल है कि बे-ज़ारी है
बात इतनी तो समझ लेते हैं दीवाने तक

ज़िंदगी ग़म से उलझती ही रहेगी हमदम
वक़्त की ज़ुल्फ़ गिरह-गीर सुलझ जाने तक

मंज़िल-ए-राह तलब थी तो कहीं और मगर
रूक गए ख़ुद ही क़दम पहुँचे जो मय-ख़ाने तक
एहतिशाम हुसैन
About the poet

एहतिशाम हुसैन

View profile & all 6 Poems / Stories

More from एहतिशाम हुसैन

  1. डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँ - एहतिशाम हुसैन

    डर डर के जिसे मैं सुन रहा हूँखोई हुई अपनी ही सदा हूँ

    12.4K reads
  2. देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझे - एहतिशाम हुसैन

    देख कर जादा-ए-हस्ती पे सुबुक-गाम मुझेदूर से तकती रही गर्दिश-ए-अय्याम मुझे

    12.3K reads
  3. ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की है - एहतिशाम हुसैन

    ग़म में इक मौज़ सरख़ुशी की हैइब्तिदा सी ख़ुद आगही की है

    12.4K reads
  4. कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसे - एहतिशाम हुसैन

    कुछ मिरे शौक़ ने दर-पर्दा कहा हो जैसेआज तुम और ही तस्वीर-ए-हया हो जैसे

    12.4K reads
  5. उन आँखों को नज़र क्या आ गया है - एहतिशाम हुसैन

    उन आँखों को नज़र क्या आ गया हैमिज़ाज-ए-आरज़ू बदला हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like