वफ़ाएँ कर के जफ़ाओं का ग़म उठाए जा - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

6 min read · 12.4K reads

वफ़ाएँ कर के जफ़ाओं का ग़म उठाए जा
इसी तरह से ज़माने को आज़माए जा

किसी में अपनी सिफ़त के सिवा कमाल नहीं
जिधर इशारा-ए-फ़ितरत हो सर झुकाए जा

वो लौ रबाब से निकली धुआँ उठा दिल से
वफ़ा का राग इसी धुन में गुनगुनाए जा

नज़र के साथ मोहब्बत बदल नहीं सकती
नज़र बदल के मोहब्बत को आज़माए जा

ख़ुदी-ए-इश्क़ ने जिस दिन से खोल दीं आँखें
है आँसुओं का तक़ाज़ा कि मुस्कुराए जा

नहीं है ग़म तो मोहब्बत की तर्बियत नाक़िस
हवादिस आएँ तो नरमी से पेश आए जा

थी इब्तिदा में ये तादीब-ए-मुफ़लिसी मुझ को
ग़ुलाम रह के गुलामी पे मुस्कुराए जा

बदल न राह-ए-ख़िरद के फ़रेब में आ कर
जुनूँ के नक़्श-ए-क़दम पर क़दम बढ़ाए जा

उम्मीद ओ यास में जीनाम है इश्क़ का मक़्सूद
इसी मक़ाम-ए-मुक़द्दस पे तिलमिलाए जा

चमन में फ़ुर्सत ओ तस्कीं है मौत का पैग़ाम
सुकूँ पंसद न कर आशियाँ बनाए जा

यही है लुत्फ़-ए-मोहब्बत यही है कैफ़-ए-हयात
हक़ीक़तों की बिना पर फ़रेब खाए जा

वफ़ा का ख़्वाब है ‘एहसान’ ख़्वाब-ए-बे-ताबीर
वफ़ाएँ कर के मुक़द्दर को आज़माए जा
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  5. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश