दिल्ली कबूतरों और गिलहरियों का शहर - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

4 min read · 12.4K reads

इनकी आंखों में देखते हुए लगता है
ये बस इस शहर में रुके हुए
वो पुराने लोग हैं
जो कभी नहीं छोड़ना चाहते थे दिल्ली,
ये बस रुकना चाहते थे यहीं दिल्ली में !
इनकी चंचलता में जो शांति है
इनके यात्रा की समाप्ति की कहानी बताती हैं
शायद ये वो लोग रहे होगें
जिन्होनें कुछ नहीं चाहा होगा दिल्ली के सिवा,
कुछ कारीगर होगें
कुछ किसान होगें
कुछ कवि, लेखक, शायर होगें
कुछ व्यापारी होगें
कुछ राजा कुछ रानियां
कुछ रहें होगें क्रांतिकारी
कुछ विजेता होगें
कुछ हारे हुए लोग होगें !
ये कबूतर ये गिलहरियां कुछ नहीं कहते
पर लिखना तो चाहते ही होगें अपनी कहानियां !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like