कस्बे वाली लड़की - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

4 min read · 12.4K reads

प्रेम कविताएँ पढते हुए कस्बाई लडकियां
बागी हो जाया करती हैं,
वो खिड़की से भी यू कूदती हैं
कि असली दुनिया में साबूत पहुंच जाती हैं
और जब वही दुनिया बेरुखी से उसका हाथ दबोचती है,
तब वो भागती हुई
फिर से लौट आती है अपने बिस्तर पे
जहां रखी थी उसने एक आधी पढ़ी कविता
दो जोड़ी नजरें
एक चश्मा
चश्में के डब्बे के ऊपर चिपकी एक कत्थई बिंदी
एक गहरे रंग का दुपट्टा
अपने कानों की बालियां
और न जाने क्या क्या !
लौट कर वो अपने डायरी में लिखती है
प्रेम कविताएँ झूठी होती हैं
साथ ही उस लड़की का किरदार भी झूठा है
जो अक्खड़ हो
एक बैग में खुद को समेट कर
रोशनदान से दुनिया घूम आती है !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like