ठीक वैसा ही - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

3 min read · 12.4K reads

कविताएं पढ़ना ये ठीक वैसा ही है
जैसा कि रसोइ में माँ का कोई नया फिल्मी गीत गुनगुना
ठीक वैसा ही जैसा कि
सारे खर्चो के बावजूद
पिता का अपने वेतन में से कुछ पैसे बचाकर
अपने बच्चों के लिए जमा करना
ठीक वैसा ही जैसा कि
सोलह के बाद भाई की उम्र साल नहीं दिन के हिसाब से बढ़ना
ठीक वैसा ही जैसा कि
बहन के स्पर्श में माँ का स्पर्श ठहर जाना
ठीक वैसा ही जैसा कि
प्रेमी का बिन ब्याहे पति हो जाना
कविताएं पढ़ना ठीक वैसा ही तो है
जैसा कि
एक औरत का पूरी उम्र एक ख्वाब पाले रखना कि
एक दिन उसका पति उसका प्रेमी बन जाएगा  !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like