काठ और लोहा - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

प्रेम में डूबी स्त्री काठ हो जाती है
और
प्रेम में डूबा पुरुष लोहा !
फिर उस काठ से
चौखटें, दरवाज़े, खिड़कियां, अलमारियां
संदूक बनाएं जाते हैं
उन सारी वस्तुओं में लोहे की कील ठोकें जाते हैं
इस तरह से प्रेम चौखटों, दरवाजों, खिड़कियों,
अलमारियों और छोटे बड़े संदूको में वर्षों जीवित रहता !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like