वो किसी और की कहानी है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

वो किसी और की कहानी है
पर किसी और को सुनानी है

मौत बैठी है चौधराइन-सी
ज़िन्दगी उस की नौकरानी है

ख़ून दुनिया में सबसे सस्ता है
और फिर उसके बाद पानी है

दिल्लगी,शा इरी,सुख़नफ़हमी
हम निठल्लों की ये जवानी है

ठीक हो जाएँगे?अजी बे-शक़
 कुछ दिनों की ही नातवानी है

मैं जिसे फ़लसफ़ा समझता हूँ
आप कहते हैं बद-ज़ुबानी है

जिसमें हम लोग सिर्फ़ इंसां हों
ऐसी दुनिया भी इक कहानी है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like