तुम भी हारे उसके बअद - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

तुम भी हारे उसके बअद
हम भी हारे उसके बअद

सब से पहले दर्द उठा था
बा क़ी सारे उस के बअद

 तंगी में दरिया डूबा, फिर
गये किनारे उस के बअद

रातें उस के रहते शबनम
दिन में तारे उस के बअद

बाबू, पागल, बच्चा, जान
कौन पुकारे उस के बअद

उन्स ख़िजां था मेरे रहते
और फुहारे उस के बअद

जाने कितने इन आँखों से
गिरे सितारे उस के बअद

 वो भी मेरे ब अद न सोया
मैं भी प्यारे! उस के बअद

गोदी में सर ले कर,कौन?
 दीप दुलारे उस के बअद
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like