सोचते हैं वे मर चुका हूँ मैं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


सोचते हैं वे मर चुका हूँ मैं
ख़ैर थोड़ा बहुत बचा हूँ मैं

एक बेचेहरगी सी है मुझमें
और बेचेहरगी! ख़फ़ा हूँ मैं

तोड़ दे तोड़ दे ऐ बदसूरत!
तोड़ भी दे कि आईना हूँ मैं

वो निकाले भी तो भी मर जाए
ऐसा अंदर तलक घुसा हूँ मैं

नींद में छट-पटा रहा हूँ बस
कौन कहता है उठ रहा हूँ मैं

यार अपना भी है पता मुझको
और तुझको भी जानता हूँ मैं

रोज़ ख़ुद को ही बो के तकता हूँ
रोज़ ख़ुद को ही काटता हूँ मैं
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like