सच्चों का तो सादा चेह्रा प्यारा लगता है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


सच्चों का तो सादा चेह्रा प्यारा लगता है
झूटों की ही आँखों पे मस्कारा लगता है

बदमाशी में उतना ही वो अव्वल होता है
चेह्रे से जो,जितना ही बेचारा लगता है

अच्छे इंसाँ होने को तो हो जाएँ लेकिन
अच्छा इंसाँ लोगों को आवारा लगता है

टूटा तारा देख, फ़फ़क-कर रोने लगता है
दुनिया में वो सबसे ज़्यादा हारा लगता है

पहले उसने हमको मारा हमने मारा तब
अब्बू को तो सारा दोष हमारा लगता है

सर से पा तक तेरी हालत मेरे जैसी दीप
तू भी, मेरी तरहा, मारा-मारा लगता है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like