सब छलते हैं छलने तक - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

सब छलते हैं छलने तक
 घर जलते हैं जलने तक

उड़ बैठे हैं जो शो-जूनूं
लेकिन सूरज ढलने तक

 सख़्ती होना है लाज़िम
सारा ज़ोर पिघलने तक

कितना अच्छा लगता है
 कोई हमको खलने तक

ठण्डा तो है लेकिन देख!
केवल मौन उबलने तक

 दब-कर ही तो रहता है
लावा फूट निकलने तक

 ठहरा है यह रस्ता दीप
हम-दोनों के चलने तक
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like