पछताने पे फिर पछताना पड़ता है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 पछताने पे फिर पछताना पड़ता है
उसी गली में वापस आना पड़ता है

उम्रे-नौ के अपने-मन-के-लौंडों-को
दोज़ख है के तौर सिखाना पड़ता है

इस दुनिया का रस्ता बेहद है आसां
पलकों से बस ख़ार उठाना पड़ता है

 पड़ता है पड़ता है पड़ता है या रब
अपने हाथों ख़ुद को खाना पड़ता है

गन्दा-गन्दा होअ्ना पड़ता है यां पर
अच्छी-अच्छी बात बताना पड़ता है

इस काँधे पर बोझ ज़ियादा होगा ही
यहीं बगल में उसका शाना पड़ता है

यों ही रिश्ते निभते हैं क्या बैठे दीप
साहिब! थोड़ा आना-जाना पड़ता है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like