मेरे हक़ में भी , डाल दे मुझको - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
मेरे हक़ में भी, डाल दे मुझको
या तो ढँग से निकाल दे मुझको

इस तरह मुझको मौत आएगी?
और गहरा मलाल दे मुझको

अपने गिरने की ज़िम्मेदारी ली
यकदफ़ा बस उछाल दे मुझको

कुछ न कुछ तो कमाल निकलेगा
ले! पकड़कर खँगाल दे मुझको

उसकी मरज़ी है दीप दे झटका
या कि सूरत-हलाल दे मुझको
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like