मामले को दबा के रहना था - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


मामले को दबा के रहना था
जी हमें लात खा के रहना था

और कालिख भरी कुठरिया में
दाग़ से बच-बचा के रहना था

मुश्किलों को हँसाये रखने को
ज़िन्दगी को रुला के रहना था

पैर हाथों में ले के चलना और
हाथ ऊपर उठा के रहना था

ख़ैर छोड़ो जु़बां के हालो-हश्र
नाक गोया कटा के रहना था

हाए फँसना भी था उसी में जो
एक कांटा फँसा के रहना था

लाश अपनी उठा के कांधे पर
आग मुँह में लगा के रहना था
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like