ग़र्क कर दो कि तुम चबा लो मुझे - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

ग़र्क कर दो कि तुम चबा लो मुझे
मैं तो कहता रहा हूँ खा लो मुझे!

अहले-दुनिया के दर्दो-ग़म आओ
और चिलमन में ठूस डालो मुझे!

गर नहीं है तो फिर न देखो ख़्वाब
हैजो कूवत तो आके पा लो मुझे!

या तो उनको ही अक़्ल बख़्शो या
आके फ़ज़ले-ख़ुदा उठा लो मुझे!

इसका मतलब कि फिर गिरा दोगे
ऐसे आकर के मत सँभालो मुझे!

मुझको पीकर अहा कहो, इसके
पहले, थोड़ा-बहुत हिला लो मुझे!

दिख रहे हैं ख़ुशी के बदतर लोग
ग़म के अच्छों कहीं छुपा लो मुझे!
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like