एक दुनिया बड़े ज़ुल्म ढाती - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

एक दुनिया बड़े ज़ुल्म ढाती रही
एक दुनिया पड़े ज़ुल्म खाती रही

ज़िन्दगी तो पिपिहिरी रही मौत की
मौत लेकर पिपिहिरी बजाती रही

उम्र भर बस यही ढोंग चलता रहा
साँस आती रही साँस जाती रही

एक बुढ़िया के जैसी ज़ुबाँ बे-सबब
लड़-खड़ाती रही बड़-बड़ाती रही

मैंने पूछा बता कि मुहब्बत है क्या
कुछ जलाती रही कुछ बुझाती रही
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like