अजीब नुक़्ते कमाल नुक़्ते - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


अजीब नुक़्ते कमाल नुक़्ते
वबाल दुनिया वबाल नुक़्ते

करेंगे बे-शक़ करेंगे हक़ से
अज़ीयतों पर सवाल नुक़्ते

तिरी कमी सी खले है बेहद
न कर हमें यों निढाल नुक़्ते

तिरी वजह से कसा-कसी है
कराएगा क्या ज़िदाल नुक़्ते

कसम से बेहद बुरा हुआ ये
हुआ किधर है हलाल नुक़्ते!

कहीं न आदत ख़राब कर दें
नवाज़िशों को सँभाल नुक़्ते

‘बर-ए-लबे-जां* प दाएं बाज़ू
ग़ज़ब दिखे है तू माल,नुक़्ते!

न मैं ग़ज़लगो न तू ही शाइर
उसी का सब है जमाल नुक़्ते

बताएं तुझको तो क्या बताएं
किया किसी ने वो हाल नुक़्ते!
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like