आज मैं ने गुनाह कर डाला - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

आज मैं ने गुनाह कर डाला
आह पे वाह-वाह कर डाला

ख़ैर होता नहीं था हमसे भी
ख़ैर हमने निबाह कर डाला

यार! मंज़िल थी मेरे पैरों में
रहनुमाओं ने राह कर डाला

सांप डसता नहीं भला कैसे
हाथ मैंने ही चाह कर डाला

तुमने पूछा भी नहीं होना है?
एकदम से तबाह कर डाला..
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like