ऐसा भी क्या सस्ता होना - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads


ऐसा भी क्या सस्ता होना
सबसे ही वाबस्ता होना

कुछ सड़कों की आदत में है
सोये-सोये खस्ता होना

बच्चा होना तो आसाँ है
दूभर तो है बस्ता होना

मंज़िल होना काम बड़ा है
या के बोलो रस्ता होना?

गुल ही,गुल है,गुलदस्ते से
बेजा है गुलदस्ता होना

दुनिया पत्थर हो बैठी है
आहों सीखो जस्ता होना

ख़ंजर होना सबसे पीछे
सबसे आगे दस्ता होना
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानाशीर्षकविहीन क्षणिकाएँएकजो ज़मीन से नहीं थे जुड़े— हरिराम मीणागिलहरियों की जगहपेड़ों की जगह धीरे-धीरे बहुमंज़िली इमारतों ने ले लीतो बेचारी गिलहरियों ने भी कुछ समय तक— हरि मृदुलइमारतेंसचमुच इतनी ऊँची इमारतें हैं किदेखने वाले की टोपी गिरने का क़िस्सा— हरि मृदुलवृंदावनकिसी निर्धन बेवा की फटी हुई बिवाई की तरहमेरी आँख की एड़ी में रोज़ दरकता और दुखता है वृंदावन— हेमंत शेष