देह भाषा - दिलीप शाक्य

दिलीप शाक्यदिलीप शाक्य

2 min read · 12.4K reads

उसकी देह
उसकी भाषा को रौंद कर आगे निकल आई

टूटकर बिखर गया
उसके लिबास का कसा हुआ वाक्य
छिटक कर दूर जा गिरे नींद में हँसते हुए शब्द

इससे पहले कि संभलता मेरी लिपि का व्याकरण
तालू से चिपकते गए वर्ण
गले में रुँधती गईं ध्वनियाँ
होश की तरह छूट गई साँसों से वर्तनी

आँखों में पिघलता रहा कोई मधुवन
रोम-रोम में समा गई गंध
दिलीप शाक्य
About the poet

दिलीप शाक्य

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like