नावें - दिलीप शाक्य

दिलीप शाक्यदिलीप शाक्य

2 min read · 12.4K reads

कितनी नमी थी इबारत में
पढ़ते ही
भीग गईं आँखें

आँखों में फैल गई
झील एक
चल निकलीं यादों की नावें

पानी में पाँव डाल
बैठा रहा समय
किनारे

शाम हुई खुल गईं
परिन्दों की पाँखें

नावों से उतरे मुसाफिर
दूर कहीं
खो गए
दिलीप शाक्य
About the poet

दिलीप शाक्य

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like