महाप्रलय के बाद - दिलीप शाक्य

दिलीप शाक्यदिलीप शाक्य

3 min read · 12.4K reads

समय के दलदल में
डूबता है सभ्यता का जंग लगा पहिया

किनारे खड़ा रोबोट
देखता है चुपचाप निर्विकार

ख़ला में तैरती हैं
पक्षियों के टूटे हुए पंखों की उदास छायाएँ
सन्नाटा टूटता है

दलदल के तल से उभरती हैं सहसा
छिपे हुए झींगुरों की असंख्य आवाज़ें

क्षितिज पर फूटती हैं रौशनी की किरणें
लौटती हैं टूटे हुए पंखों की छायाएँ

लौटता है रोबोट
लौटता है सभ्यता का जंग लगा पहिया
दिलीप शाक्य
About the poet

दिलीप शाक्य

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like