एक नज़्म अपनी हमनफ़स के नाम! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

  
मिरी जाँ तेरी आँख खुलने से पहले
चला हूँ मैं ये रात ढलने से पहले!
 
मैं पत्तों से थोड़ी-सी शबनम उठा लूँ,
मैं सूरज की पहली किरण को चुरा लूँ
 
किसी फूल की खिल-खिलाती हँसी को,
किसी खेत की लहलहाती छवी को!
 
चहकते हुए पंछियों की सदाएँ,
ठुमकती हुई हिरणियों की अदाएँ!
 
भरी दो-पहर में इक अँबिया की छाया,
महकती हवा और नदिया की धारा!
 
जो हो जाये फिर शाम को लाल अम्बर
मैं थोड़ा-सा सिन्दूर उस का चुरा कर!
 
ज़रा अपनी आँखों की डिबिया में भर लूँ,
मैं पलकों के पीछे इन्हें क़ैद कर लूँ!
 
इसी आशियाने में चन्दा निकलते,
मैं आ जाउँगा लौट कर शाम ढलते!
 
तेरे ख़्वाब का शहर इनसे सजा के,
तेरी रात के घर की रंगत बढ़ा के!
 
तेरे चेहरे को रात भर मैं तकूँगा
तेरी नींद की पासबानी करूँगा

यही सोच कर आज घर से चला हूँ,

मेरी जाँ तेरी आँख खुलने से पहले!
चला हूँ मैं ये रात ढलने से पहले!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  5. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like